उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मियांपट्टी में मिड डे मील में अनियमितता पर अभिभावकों ने किया हंगामा

मांझी(सारण) : उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मियांपट्टी में मिड डे मील में अनियमितता तथा प्रधानाध्यापिका की कथित मनमानी से आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में सी आर सी प्रमुख राजू दास तथा प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष साधु दुबे आदि ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय में मिड डे मील योजना मानक के अनुरूप लागू नही की जा रही है। तथा छात्रवृत्ति तथा पोशाक आदि योजना की राशि से अधिकांश बच्चे वंचित हैं। हंगामें के कारण दिनभर पठन पाठन वाधित रहा। आरोपों के सम्बंध में पूछे जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रासदा सुल्ताना ने बताया कि बैंकिंग व तकनीकी कारणों से पोशाक तथा छात्रव्रीति की राशि से कुछ बच्चे व बच्चियां वंचित हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विद्यालय शिक्षा समिति की उदासीनता तथा शिक्षकों के आपसी तालमेल की वजह से विद्यालय में अराजक स्थिति उतपन्न हुई है। नाराज ग्रामीणों ने मिड डे मील योजना को मानक के अनुरूप चलाने की हिदायत दी।