इसुआपुर(सारण)। बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी भिट्ठी सहाबुद्दीन निवासी अजय दुबे की 73 बर्षीय माता इंदु देवी का देहांत 29 अप्रैल को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल हो गया.वे लंबे समय से बीमार थी.बेहतर इजाल हेतु चंडीगढ़ गईं थी जहाँ इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई.उनका शव गांव में आते ही गम का माहौल छा गया.उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम टूट पड़ा.पर कोबिड नियमों का पालन करते हुए लोग दूर से ही दर्शन कर चले जाते.उनके पति बबन दुबे पुत्र अजय दुबे,बिजय दुबे,अभय दुबे, बिनय दुबे तथा पुत्री बिभा पांडे का रो रो कर हाल बेहाल था. मृतका के परिवार को सांत्वना देने वालों में बिधायक केदारनाथ सिंह, जनक सिंह, पूर्ब विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,युवराज सुधीर सिंह, संजय दुबे,मनोज दुबे,ओमप्रकाश दुबे,अभिषेक दुबे,रामप्रकाश दुबे,गोपाल पांडे आदि शामिल हैं.