डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गाँव मे दहेज के लिए एक विवाहिता का हत्या कर देने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे विवाहिता के पिता मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पानापुर करियात गाँव निवासी पैसेन्जर साह ने स्थानीय अवतार नगर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2016 मे हजारी गाँव निवासी अमरनाथ साह के पुत्र पवन कुमार साह के साथ अपनी पुत्री अनिता कुमारी की शादी हुई थी तभी से विवाहिता के ससुराल वाले चार लाख रुपए नगद एवं एक कार की माँग करते थे और मेरे पुत्री को प्रतारित करते रहते थे और अंततः मेरे पुत्री की हत्या कर दी ।
उन्होंने बताया कि मुझे सुचना मिली की मेरी पुत्री की हत्या कर दी गयी है जिसके बाद मै पहुँचा तो देखा की ससुराल वालों ने मेरी पुत्री की हत्या कर शव को विस्तर पर छोड़ दिया है ।
उन्होंने ने इस घटना के लिए विवाहिता के पति पवन कुमार , सास , मौसी एवं संबंधी दीपक कुमार , विरेन्द्र कुमार , लालू कुमार को आरोपित किया है ।
घटना की सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




Recent Comments