दैनिक खोज खबर/दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव में शनिवार को बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेदवलिया गांव निवासी अनिल कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लगन देव राय का पुत्र बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपने खेत में स्थित बोरिंग पर गया हुआ था। इसी दौरान अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है।जिस पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया




Recent Comments