आर्थिक आधार पर मिले गरीबों को आरक्षण, एससी एसटी एक्ट को वापस ले मोदी सरकार
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के जगदम महाविद्यालय के निकट क्षत्रिय निवास में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से एससी एसटी एक्ट को वापस लेते हुवे माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर लागू करने की बात कही। बैठक में उपस्थित क्षत्रियो ने कहा कि सवर्णों पर सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। मौके पर वक्ताओं ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की जिससे कि इसका फायदा गरीबों को मिल सके।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह ने कहा कि यदि सरकार सवर्णो की अनदेखी करती है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को नही मानती है तो फिर इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन क्षत्रिय महासभा चलाएगा।

अपने संबोधन में क्षत्रिय महासभा के महामंत्री डॉ धिरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार का यह अत्याचार बरदाश्त नही किया जाएगा।
इस महासभा के बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह ने की। इस दौरान डॉ धिरज सिंह सूर्यवंशी, शैलेश सिंह, हरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रामाकांत सिंह सोलंकी, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, सन्दीप कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments