मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भभौली गांव में बिजली का करंट लगने से एक घोड़ी की मौत हो गई। घटना के संबंध में भभौली गांव निवासी धुमराज यादव ने मांझी थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि मैं शनिवार की सुबह अपनी घोड़ी को लेकर सड़क के किनारे से जा रहा था। तभी पोल से टूट कर गिरा एक धारा-प्रवाहित विधुत तार घोड़ी के पैर में सट गया है। मैं उसे बचाने के लिए कुछ कर पाता तब तक मेरी घोड़ी ने करंट से झुलस कर दम तोड़ दिया। आवेदन में जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने और घोड़ी की मौत का मुआवजा बिजली विभाग से दिलवाने की मांग की गई है। इस घटना का कारण विद्युत विभाग की लापड़वाही मानते हुए अखिलेश्वर मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, गुड्डु सिंह आदि ने भी पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।