शिवव्रत के समर्थको ने शहर में किया रोड शोछपरा(सारण)। सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्यासी प्रो. डा. शिवव्रत सिंह के समर्थन में गुरूवार को समर्थकों ने शहर में रोड शो किया।प्रदर्शन में सबसे आगे बाईक पर सवार युवक अपने प्रत्यासी के पक्ष में नारे लगा रहे थे।रोड शो में खास बात यह रही कि आम आदमी पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं की उपस्थिती भी जबरदस्त दिखी।इसके पूर्व सदर प्रखंड के नैनी गांव के मुख्य सड़क से रोड शो का आरंभ किया गया गया जो उमधा,मगाईडीह,श्यामचक,भगवान बाजार,थाना चौक,साहेबगंज, गांधी चौक होते हुए भिखाड़ी ठाकूर चौक पर पहूंचा।वहां से वापसी कर शिवव्रत समर्थक मौना चौक,म्यूनिसिपल चौक,सरकारी बस डीपो होते हुए भगवान बाजार में चुनाव कार्यालय पर संपंन्न हो गया।रोड शो में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी लीगल सेल के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, मढ़ौरा विधानसभा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बीरेन्द्र राय,कन्हैया सिंह,नीरज सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रेम प्रताप सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।