नगरा प्रखंड : क्षेत्र के खैरा थाना एवं नगर ओपी में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा नहीं करने की शपथ के साथ ही वृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर खैरा विकास कुमार सिंह एवं नगरा ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने थाना परिसर में वृक्षारोपण कराने के साथ ही थाना के सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ शपथ लिया कि हम लोग किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा समाज के लोगों को भी समझाते हुए जागरूक करेंगे कि किसी भी प्रकार की नशा नहीं कीजिए। उक्त अवसर पर खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह , एसआई परवेज आलम , एसआई विजेंद्र प्रसाद, एसआई रेशम लाल सिंह, ए एस आई आफताब आलम एएसआई रामानुज प्रसाद सिंह , ग्रामीण पुलिस शत्रुघ्न प्रसाद यादव , धीरज कुमार के साथ ही डीएपी एवं बी एच जी के जवान शामिल थे।