मांझी(सारण) : प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस व बाल दिवस के अवसर पर बीकेबी हाईटेक स्कूल ताजपुर में स्पोर्ट्स मिट का आयोजन किया गया। इस दौरान टी 20 क्रिकेट मैच ताजपुर और गोबरही के बीच अंडर 14 , अंडर 16 ,अंडर 18 वर्ग में बालक और बालिका के लिए दौर प्रतियोगिता और साईकल रेस प्रतियागिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विजय सिंह तथा रामकिशुन सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया।
मैच में टॉस जीत कर ताजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 215 रन बनाये। जबकि गोबरही की टीम मात्र 12 ओवर में आल आउट होकर मात्र 82 रन ही बना सकी। ताजपुर ने गोबरही को 133 रनों से पराजित कर जीत हासिल की। ताजपुर के बल्लेबाज विवेक कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच बने। जबकि आशुतोष कुमार सिंह मैन ऑफ द सीरीज घोषित हुए।
दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर 14 में विशाल कुमार प्रथम ,तथा अनमोल रतन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 16 में प्रथम फागु लाल मांझी तथा मनीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 18 में उत्तम कुमार साह ने प्रथम तथा दीपू कुमार साह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अंडर 14 में सपना कुमारी ने प्रथम ,तथा रचनी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि
अंडर 16 में रानी कुमारी ने प्रथम तथा द्वितीय सुलेखा कुमारी ने प्राप्त किया।
साईकल रेस बालिका वर्ग में सुनीता कुमारी ने प्रथम तथा सोनाली सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्ले ग्रुप में दौड़ प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम तथा श्रेष्ठ भारतीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के संस्थापक शिक्षक विनय कुमार भारतीय ने अम्पायर अभिषेक कुमार एवं रणधीर कुमार , कमेंटेटर रवि कुमार यादव , नितेश कुमार यादव को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर साधु दुबे, सूर्यप्रसाद सिंह, अजय सिंह अधिवक्ता, अशोक सिंह, बिजेंद्र तिवारी, मुकेश पंडित, सुशील कुमार, मुकेश कुमार पंडित आदि मौजूद थे।