
मुजफ्फरपुर :कोरोना पॉजिटिव की पहचान सार्वजनिक न करने की अपील ,पहचान उजागर करने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर : शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से मुजफ्फरपुर का नाम भी अब कोरोना प्रभावित जिलों में आ गया है। दरअसल कोरोना संक्रमण के इस लंबे दौर में जिला अभी तक अछूता था । पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद तब उड़ गई जब मुशहरी कोरेन्टीन सेन्टर से रैंडम लिए गए नमूनों में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकल गए। तीनों की उम्र31,22और 14 साल है। यह तीनों 6 मई को अहमदाबाद से सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन से आये थे । जिसके बाद तीनों को मुशहरी स्थित कोरेन्टीन सेन्टर लाया गया था। फिलहाल इन तीनों का कोविड सेन्टर में इनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से सजग रहने की अपील की है। वहीं अतिआवश्यक होने पर ही बाहर निकलने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा है।
👉पहचान उजागर न करने की अपील :
कोविड-19 प्रभावित व्यक्ति की सुरक्षा और उसके रिश्तेदारों, उपचारकर्ता, चिकित्सा स्टाफ की सहायता करना इस विकट समय मे जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भय फैलाने वाले पर साइबर सेल ,मुजफ्फरपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन की सोशल मीडिया टीम की कड़ी नजर है। प्रभावित व्यक्ति से संबंधित जानकारी की गोपनीयता, उसके रिश्तेदार, डॉक्टरों का इलाज करना, चिकित्सा कर्मचारियों की सहायता करना और व्यक्ति और रिश्तेदारों के आवासीय पते को गोपनीय रखा जाना अत्यंत जरूरी है।।इसलिए, कोविद -19 से संक्रमित / प्रभावित व्यक्ति, उसके माता-पिता, रिश्तेदारों, रोगी का इलाज करने वाले चिकित्सक और किसी भी स्रोत के माध्यम से प्राप्त सहायक चिकित्सा कर्मचारियों का नाम या पहचान किसी भी प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक / वेब / सोशल के माध्यम से प्रकाशित नहीं किया जाना है। उपरोक्त प्रावधानों के तहत किए गए किसी भी नियमन या आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को आईपीसी की धारा -188 के तहत अपराध महामारी, बीमार महामारी रोग, कोविड -19 विनियमन 2020 और महामारी की धारा -3 के अनुसार अपराध माना जाएगा,जिसके तहत दोषी दोष विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।
🔹🔹🔹
[ साभार : परमार मीडिया सीवान { बिहार } ]




Recent Comments