दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स पलमवा पुल के समीप शुक्रवार को बालू से लदी ट्रक ने एक साइकिल चालक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।मृतक शैलेन्द्र कुमार सिंह (50) भेल्दी थाने के रज्जूपुर गांव का बताया जाता है।घटना के बाद आक्रोशित लोगाें ने करीब दो घंटे तक एनएच को जाम कर आवागमन को पूरी तरह अवरूद्ध कर दिया जिससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के रज्जूपुर गांव के शैलेन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार को गड़खा बाजार से सामान की खरीददारी कर साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे जैसे ही पलमवा पुल के समीप पहुंचा कि गड़खा की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से रौंद दिया जिससे साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।साइकिल चालक शैलेन्द्र कुमार सिंह की मौत की खबर सुनते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच को पूरी तरह जाम कर दिया।आक्रोशित घटनास्थल पर वरीय अधिकारियो के बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।करीब एक घंटे के बाद अमनौर सीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशितो को समझा-बुझाकर शांत कराया।करीब दो घंटे के बाद छपरा-मुजफ्फरपुर एन 722 पर सड़क जाम खत्म हुआ और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
शैलेन्द्र कुमार सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई।पत्नी वीणा देवी अपने पति शैलेन्द्र कुमार सिंह का शव देखते ही मूर्छित होकर गिर पड़ी।वह जब भी होश में आती अपने पति के शव से लिपटकर रोने लगती।सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय, कटसा पंचायत के मुखिया गौतम कुमार साह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए सांत्वना दिया।




Recent Comments