दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। भारत की बागडोर मजबूत नेतृत्व के हाथ में है । बीतें वर्षों में भारत जिस मजबूती से आगे बढ़ रहा है यह तय कि भारत विकसित देश बनेगा। उक्त बाते महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मढ़ौरा के भावलपुर निवासी अभिमन्यु प्रताप सिंह के पैतृक आवास पर एक निजी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के उपरांत कही। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के बीते 12 वर्ष बेमिशाल रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्र में मजबूत हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम के नेतृत्व का असर विश्व की अग्रणी देश अब भारत को गंभीरता से लेती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर भी भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा तेजी से बढ़ रहा है। आम जनता के भरोसे से भाजपा कई राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई है। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार भी आमलोगों के हीत के लिए लगातार काम रही है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में औधोगिक प्रगति होगी। बिहार की बंद मिलों को चालू करने का प्रयास जारी है। क ई छोटे बड़े उधोग की बुनियाद पड़ी है और आने वाले दिनों में बिहार में नई उधोगों का जाल बिछेगा। इस दौरान सांसद अभिमन्यु प्रताप सिंह के परिजनों से मिले और उनका समाचार प्राप्त किया। वापसी में सांसद भावलपुर निवासी विकास कुमार सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीण अभय सिंह, राजा बहादूर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भोलू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।