मढ़ौरा में निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण शिविर में बोले रूडी : उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को धुंआ मुक्त रसोई देकर जीवन का सबसे कीमती उपहार दिया है
#मढ़ौरा में आयोजित उज्ज्वला शिविर में 350 महिलाओं को दिया गया गैस कनेक्शन


मढ़ौरा (सारण)28 जुलाई, 2018 : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना माननीय प्रधानमंत्री की महिलाओं के स्वास्थ्य और समृद्धि की दिशा में एक रचनात्मक पहल है। उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को धुआं मुक्त रसोई देकर जीवन का सबसे कीमती उपहार दिया है। आज बिहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के सहयोग से आज उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरण में सारण प्रथम स्थान रखता है। अभी तक सारण में एक लाख 75 हजार निःशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित हुए है जो कि एक रिकार्ड है।

मढ़ौरा में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के शिविर में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातें कही। कार्यक्रम में 350 महिलाओं को गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित किया गया जिसे सांसद श्री रुडी व अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया शीला नाथ सिंह ने की जबकि संचालन पत्रकार सच्चिदानंद ओझा ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश सिंह, पूर्व विधायक लालबाबू राय, पूर्व विधायक मंटू सिंह प्रमुख वक्ता थे। सिविल एसडीओ विनोद कुमार तिवारी , डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साव ,भाजपा नगर अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह,भाजपा के कामेश्वर ओझा, बलिराम तिवारी , मुन्ना लाल गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सांसद राजीव प्रताप रुडी ने सारण के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका प्रयास सारण को देश के आदर्श जिला के रूप में स्थापित करने का है। इसके लिए सारण में विकास के विविध आयामों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने छपरा से मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ की बात करते हुए कहा कि पहले जहां छपरा से मुजफ्फरपुर जाने के लिए चार से पांच घंटे लगते थे, वही इस पथ के निर्माण से अब 50 मिनट में यह दूरी तय की जाती है। इसके निर्माण से न केवल यातायात सुगम हुआ है बल्कि इसके निकटवर्ती ग्रामीणों को भी फायदा हुआ है और उनका आर्थिक, सामाजिक विकास संभव हुआ है। इससे कभी पांच हजार रुपये कट्ठा बिकने वाली उनकी भूमि अब पांच लाख रूप्ये कट्ठा बिक रही है।
सांसद ने बिजली पर चर्चा करते हुए कहा कि आज गुणवत्ता पूर्ण निर्बाध बिजली के मामले में भी सारण नम्बर एक है। पहले जहां क्षेत्र में बिजली की किल्लत रहती थी वहीं अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 21 से 22 घंटे बिजली उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तत्कालीन उर्जा मंत्री पीयूष गोयल की सूझबूझ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि सारण में विकास के विविध आयामों पर काम हो रहा है। स्थानीय जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, नाला हर क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। इन सभी कार्यों की समय समय पर समीक्षा भी की जा रही है। यही कारण है कि हाल में मढ़ौरा छपरा पथ और गरखा पथ के निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाये जाने पर निरीक्षण करने के लिए राज्य सरकार से टीम बुलाया गया था।
मढ़ौरा में निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण शिविर में बोले रूडी : उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को धुंआ मुक्त रसोई देकर जीवन का सबसे कीमती उपहार दिया है




Recent Comments