सिवान :नीतीश कुमार ही ला सकते हैं सामाजिक क्रांति -कैसर
#परवेज़ अख्तर

सिवान –
बिहार में विकास कार्यों के माध्यम से समाज मे सदभाव और आपसी भाईचारा देश के लिए नजीर बन गया है ! बिहार देश दुनिया मे विकास का मॉडल बन चुका है , साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ , राष्ट्रपिता महत्मा गाँधी के रास्तों पर चलकर , बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी जिस प्रकार से निरन्तर सामाजिक बदलाव के साथ साथ , बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं , उससे यह लगता है कि एक मात्र नीतीश कुमार ही देश मे सामाजिक क्रांति ला सकते हैं !उक्त बातें जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सिवान श्री मुर्तुज़ा अली कैसर ने कही , प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्हों ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने ही सबको विकास का परिभाषा बताने का काम किया है, उन्होंने बिहार में अतिपिछड़ों को पंचायतों में आरक्षण , एवं अन्य विकास कार्यों के माध्यम से अतिपिछड़ों की पहचान बनाई है , दलितों के उत्थान के लिये जो कार्य किया है वह कार्य आजादी के बाद आजतक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है ! साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिये अनेक कार्य योजना बनाकर , तथाकथित अल्पसंखयकों के मसीहा कहे जाने वालों के मुँह पर कालिख पोतने का काम किया है , ये ही सारे कार्य बिहार में नीतीश कुमार जी को सामाजिक न्याय का सच्चा पुरोधा बनाया है , शायद सामाजिक न्याय के बुनियाद को मजबूत करने के ही कारण , उनके बक्सर में समीक्षा यात्रा के दौरान , विरोधियों के द्वारा कायराना हमला किया गया ! जिसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है , समय आने पर बिहार में सामाजिक न्याय के अलंबरदार मुँहतोड़ जवाब देंगें , दूसरी ओर श्री कैसर ने शायराना अंदाज में कहा कि , ” जालिम से दबने वाले ऐ आसमान नहीं हम ! कई बार कर चुका है तू इम्तेहां हमारा !! सच्चाई की अमानत सीनों में है हमारी ! आसान नहीं मिटाना नामोनिशां हमारा !! ” श्री कैसर ने कहा कि दलित , अतिपिछड़ा , और अल्पसंख्यक गरीब जररूर होते हैं लेकिन ग़द्दार नही होते , आने वाले दिनों में भावनात्मक रूप से ठगने वालों को सबक सिखा देंगे !!




Recent Comments