एक सप्ताह में मढ़ौरा में खुलेगा 30 बेड का कोविड केयर सेंटर – जनक सिंह 

मढ़ौरा , सारण (बिहार)।‌
अनुमंडल मुख्यालय के रेफरल अस्पताल कैम्पस में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में कोविड केयर सेंटर खोले जाने को लेकर सरकार के उपमुख्य सचेतक व तरैया विधायक जनक सिंह मढ़ौरा पहुंचे । विधायक ने एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, चिकित्सा प्रभारी डा.आरएन तिवारी के साथ नर्सिंग कॉलेज का निरिक्षण किया । विधायक ने कहा कि एक सप्ताह में मढ़ौरा में तीस बेड का कोविड केयर सेंटर शुरु होगा । सरकार के निर्देश के अनुरुप मढ़ौरा में कोविड केयर सेंटर खुल जाने से अनुंडल के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी । लोगों को स्थानीय स्तर पर मेडिकल सेवा मिलेगी और इससे लोग भागदौड़ तथा परेशानी से बचेगे।

विधायक ने निर्माधीन नर्सिंग कॉलेज के संवेदक को बाकी बचे कार्य को शीध्रता से पुरा कर लेने का निर्देश दिया । विधायक कहा भी की बिल्डिंग का काम पुरा है मिट्टी फिलिंग और चाहारदिवारी का थोड़ा काम बचा है जिसे संवेदक को जल्दी पुरा कर लेने को कहा है । इस दौरान विधायक ने आम लोगों से भी टीका लगाने की अपील की । कहा की कोरोना से बचाव में सुरक्षा नियमों और सरकार के गाइड लाइन का पालन करना अत्यंत जरुरी है । सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करे और हमेशा एक दुसरे से दुरी का पालन करे तो कोरोना के फैलाव को रोकना संभव होगा ।

वही उन्होने शादी व अन्य सामारोह में लोगों से संयम बरतने, सीमित संख्या में आयोजन को पुरा करने की अपील की । कहा की हमे खुद और अन्य सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अपने आयोजन को पुरा करने को तत्पर होना होगा ‌। इस दौरान पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार, मिथलेश सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे ।