
इसुआपुर।फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सीएचसी इसुआपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें इस बीमारी के रोकथाम के लिए सूक्ष्म कार्य योजना बनाई गई। जिसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका तथा जीविका दीदियों ने भाग लिया। जिन्हें कदम से कदम मिलाकर घरों की लाइन लिस्ट कर परिवार के प्रत्येक सदस्यों को एल्बेंडाजोल तथा डीईसी की गोली खिलौने का टास्क दिया गया। इसके तहत 2 से 5 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की एक गोली के साथ डीईसी की एक गोली, 5 से 15 साल के किशोर-किशोरियों को अल्बेंडाजोल की एक गोली के साथ डीईसी की दो गोली तथा 15 साल से ऊपर के व्यक्ति को अल्बेंडाजोल की एक गोली के साथ डीइसी की तीन गोली खिलानी होगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल कुमार मांझी, भीबीडीएस रंजन कुमार सिंह, केबीसी सतीश कुमार सिंह, राहुल रंजन सिंह तथा अरुण प्रसाद यादव एमडीए कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार सीभीसी ब्रजेंद्र कुमार व अन्य थे।




Recent Comments