इसुआपुर(सारण)। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से लौट रही बारात की दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दुल्हन के भाई प्रतापपुर निवासी धनजय सिंह का इकलौता युवा पुत्र निखिल कुमार एवं चालक इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा खात टोला गांव के स्वर्गीय अरुण सिंह के 33 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची कि परिजनों के रुदन-क्रन्दन से गांव का माहौल गमगीन हो गया.गांव में मातमी सन्नाटा अच्छा गया. स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू सिंह मंगलवार को अपने अटिऀका कार को लेकर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से बारात में गए थे. बुधवार की सुबह बारात से लौटने के क्रम में कार की ट्रक से टक्कर में दुल्हन के भाई निखिल कुमार और कार के ड्राइवर पप्पू सिंह की मौत हो गई।

इसुआपुर : कार चालक पप्पू की मौत की खबर सुनते ही टेढ़ा गांव में छाया मातम

मृतक पप्पू सिंह के पिता स्वर्गीय अरुण सिंह की मौत लंबी बीमारी से करीब 9 वर्ष पहले हो गई है. उसके बद मृतक पप्पू सिंह आर्थिक संकट से जुड़ते हुए किसी प्रकार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. मृतक की मां इंदु देवी, पत्नी रानी देवी, भाई आकाश कुमार सिंह तथा दो छोटे-छोटे नाबालिक पुत्र 12 वर्षीय रितिक कुमार व 8 वर्षीय प्रतीक कुमार का रो-रो कर हाल बुरा था.वहीं पत्नी दहाड़े मार कर रो रही थीं. उसे अपने दो नाबालिक पुत्रों के परवरिश तथा पढ़ाई की चिंता सताए जा रही थी. वहीं माता छाती पीट-पीट कर कह रहीं थी कि अब परिवार का भरण पोषण कौन करेगा.वहीं उनके निधन पर स्थानीय विधायक जनक सिंह पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख जितेंद्र प्रसाद यादव, युवराज सुधीर सिंह,मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय,पूर्ब मुखिया रामप्रकाश दास ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.