
मढ़ौरा(21 जुलाई 2020) । पीडीएस विक्रेता संघ प्रखंड मरहौरा के तत्वधान में एक बैठक सिल्हौरी हाई स्कूल के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पीडीएस विक्रेताओं ने यह निर्णय लिया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली गरीब अन्य कल्याण योजना एवं पूर्वर्ती खाद्यान्न का वितरण माह जुलाई का पूरी इमानदारी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं अपने आप को सुरक्षित रखते हुए टोकन सिस्टम के आधार पर प्रत्येक उपभोक्ताओं के बीच बारी बारी से कर देंगे ।लेकिन उनकी 8 सूत्री मांगों पर अगर इस वैश्व महामारी में भी अगर विभागीय स्तर पर या सरकार की तरफ से अगर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो माह अगस्त का ई चालान का पैसा ना जमा करते हुए 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेवारी विभाग एवं सरकार की होगी ।क्योंकि इस आपदा की घड़ी में पीडीएस विक्रेताओं जो अपनी जान जोखिम में डालकर राशन
गरीबों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें ना तो किसी प्रकार की कोई सुविधा दी जा रही है और ना ही कोई प्राश्रमिक लाभ या बीमा जिससे कि अगर किसी डीलर बंधु की इस वैश्विक माहामारी कोरोनावायरस फैलने से उनकी मौत हो जाती है तो उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।




Recent Comments