• पीड़ितो तक समुचित राहत पहुंचाने के लिए है प्रयासरत


सारण/मढ़ौरा । 
प्रखंड में बाढ़ की त्रासदी को झेल रहे नपं क्षेत्र और कुछ पंचायतों में लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य में जिप चेयरमैन मीना अरुण सक्रिय है । मीना अरुण के खुद का घर भी बाढ़ के पानी में डुब चूका है । इसके बाद भी जिप चेयरमैन बाढ़ प्रभावित पंचायत भावलपुर, नौतन, अंवारी ,शिल्हौड़ी, हसनपुरा , नगर पंचायत में लोगों से मिल रही है और उन्हे मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है । साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुचित राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों से मांग कर रही है। रविवार को भी मीना अरुण हसनपुरा, अंवारी, भावलपुर के पंचायतों में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी दिक्कत जो जाना और उनतक राहत सामग्री को पहुंचाने में जुटी रही । मीना अरुण ने बताया की बाढ़ की परेशानी को पीड़ित के साथ रहकर ही समझा जा सकता है । लोग सचमूच ही मुश्किल हालात में जी रहे है । इनकी परेशानी और तकलीफ को समझने की जरुरत है । आपदा के इस समय में सभी लोगों को मिलकर बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को कम करने का प्रयास करना है । यह मुश्किल समय कट जाना है लेकिन थोड़े दिन की इस परेशानी में बाढ़ पीड़ितों के साथ सभी के खड़ा होने की जरुरत है ।  मीना अरुण ने सरकारी सिस्टम से अलग सभी सक्षम लोगों को मदद के लिये आगे आने का अहवान किया ।