सारण/अमनौर।अमनौर में कोरोना से एक वुजूर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव निवासी व रिटायर्ड कॉलेज कर्मी विनोद प्रसाद बताया गया है. तबीयत खराब होने पर सीएचसी द्वारा पिछले चार अगस्त को कोरोना जांच मे रिपोर्ट कराया गया जिसमें उसका पोजेटिव आया था.रविवार को कोरोना संक्रमित मरीज की घर पर मौत हो गयी। स्थानीय सीएचसी में रविवार को 45 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया. जिसमें सात लोगों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है. जो सभी सीरसाबली गांव के हैं. इधर कोरोना के बढते मरीज को देखते हुए  सीएचसी सहित अमनौर मेंं हड़कंप मच गयीं हैं.मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमनौर सीएचसी परिसर में  पिछले 29  जुलाई से एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना जांच की प्रक्रिया शुरू की गयीं है. अबतक स्वास्थ्य कर्मी सहित 725 लोगों का सैम्पल लिया गया है. जिसमेें स्वास्थ्य प्रबंधक,  प्रखंड के जीविका पदाधिकारी सहित 29 लोगों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है.