
भेल्दी। अमनौर प्रखंड के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में रविवार को संस्थापक महर्षि श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी व अन्य लोगों ने बाढ़ के पानी कम होने के बाद सफाई अभियान शुरू किया। मुरारी स्वामी ने बताया कि बाढ़ के पानी आने से रोड पर 4 फीट पानी बह रही है। जिसके कारण सफाई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से नहीं आ रहे हैं। वहीं बाढ़ में विभिन्न जगहों व खेतो से पानी में बह के आई कचरे से काफी बदबू आ रही थी। जिसे खुद ही सफाई साफ किया गया। मौके पर डॉ प्रभु यादव, शंकर दानी, हरेश कुमार, जितेन्द्र राय धनंजय,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments