बाइक सवार लूटेरों ने पेट्रोल पम्प कर्मी को गोली मार दो लाख अस्सी हजार लूटे, कर्मी की मौत

छपरा (सारण) : सोमवार को जिले के दरियापुर में दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियो ने पेट्रोल पम्प कर्मी को गोली मार 2 दो लाख 80 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये ।पेट्रोल पम्प कर्मी को घायल अवस्था में स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए दरियापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया , जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के कोचवर निवासी स्व सबरु राय का 25 बर्षीय पुत्र जलेश्वर राय बताया जाता है।युवक की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगो द्वारा अस्पताल में जम कर तोड़-फोड़ किया गया ।सड़क पर शव रख हंगामा कर रही भीड़ को समझाने पहुँची पुलिस पर पथराव किया गया।जिसमें दरियापुर थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय समेत चार पुलिस कर्मी घायल बतायें जाते है।पुलिस को अपनी सुरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी ।साथ ही पुलिस ने लाठियां भी भांजी , जिसमें कई लोग चोटिल बताये जा रहे है। घटना की सूचना पर सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा और एसपी हरिकिशोर राय भी पहुंच मामले के जांच में लगे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।वही 12 लोगो की पुलिस हिरासत में लियागया है ।घटना स्थल से दर्जनों बाइक और साईकिल जप्त कर थाना लाया गया है। पुलिस घटना की छान बिन में जुटी है।इस मामले में पुलिस के आधिकारिक बयां नहीं मिला है।