पहले दिन 110, दुसरे दिन 120 टीकाकरण ,तीसरे दिन 140लोगों को लगा टीका
मढौरा।वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान तीसरे दिन भी चला। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि रंजन नाथ तिवारी द्वारा गुरुवार को टीकाकरण का शुभारंभ कराया गया था। पहले दिन टीकाकरण में 110 लोगों जबकि दुसरे दिन शुक्रवार को 120 लोगों को टीका लगाया गया ।जबकि तीसरे दिन शनिवार को पूर्व से पंजीकृत 140 लोगों को टिका लगा। स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम ने बताया कि प्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की मौजुदगी में गत दो दिन में 230 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण के पश्चात सभी स्वास्थ्य कर्मी को विशेष निगरानी में रखा गया था, किसी में भी परेशानी नहीं पाई गई है। इस अवसर पर रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम, डॉक्टर विरेश कुमार, सीडीपीओ बासु श्री, बीएमसी युनिसेफ मिथिलेश कुमार, बीएम विश्वजीत कुमार, लेखापाल अनिल गुप्ता, डीओ नागेन्द्र कुमार, एएनएम आरती कुमारी, रीना रंजन, कंचन कुमारी सहित रेफरल अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद रहे।




Recent Comments