सारण :शराब माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बनियापुर(सारण) जिले का कुख्यात शराब माफिया व कई थानो के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने तत्कालिक एक मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की जलालपुर थाना क्षेत्र के बेलकुंडा निवासी शराब माफिया तथा कई थानो के अपराधिक मामलो के वांछित अभिमन्यु सिंह फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सुचना पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा न्यायिक प्रक्रिया के लिए छपरा भेज दिया गया है।




Recent Comments