बलिया मे भूत-प्रेत भेजने की चक्कर में लाठी-डंडे चटकी
महिलाओं सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल
शीतल प्रसाद गृप्ता
बलिया (यूपी) 6 जुलाई। रसड़ा कस्बा के गोरिया स्थान मल्लाह टोली मुहल्ला में बुधवार के दोपहर को भूत-प्रेत भेजनेके आरोप-प्रत्यारोप मे दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया इलाज के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दस लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दिया पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई।

बताया जाता है कि रसड़ा कसबा के गोरिया स्थान मल्लाह टोली मोहल्ले में भूत झारने को लेकर बुधवार के दोपहर श्रवण साहनी और भीम साहनी एक दूसरे आपस में भूत प्रेत घर में भेजने को लेकर आपस में तू तू मैं मैं करने लगे मामला इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्षों से तरफ से लाठी-डंडे के साथ पत्थर जमकर चलने लगे जिससे एक पक्ष से श्रवण सहानी 50 आशा देवी 40 पत्नी प्रकाश साहनी चंपा देवी 52
पत्नी श्रवण साहनीसीमा 25 पुत्री श्रवण सहानी साहनी राजेश साहनी 22 तथा दूसरे पक्ष से भीम साहनी 65 सोनी साहनी 60 पत्नी भीम साहनी कृष्णा साहनी 18 रामाशंकर साहनी 23 गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को सीएससी इलाज के बाद एक दूसरे के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दिया पुलिस ने दस लोगों पर मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई।
बलिया मे भूत-प्रेत भेजने की चक्कर में लाठी-डंडे चटकी




Recent Comments