अल्लाह की रहमतो से फैज पाते है दावते इफ्तार शामिल होने वाले,आपसी भाईचारे को मिलता है बल : अल्ताफ आलम राजू

छपरा (साऱण) रमजानुल मुबारक रहमतो नूर का महीना है।या यूं कहले की इस महीने के बरकत तमाम गुनाहो से मुक्ति मिल जाती है ।उक्त बातें मढौरा के नरहरपुर गाव में राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल मे शिक्षक जलालुद्दीन द्वारा दी गइ दावते इफ्तार मे जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने आयोजित वृहद दावते इफ्तार में कही ।उन्होंने कहा की रमजानुल मुबारक के तालुक से मुसलमान सहित हर वर्ग के दोस्तों एहबाब के साथ दावते इफ्तार दावते मोहब्बत का आयोजन होता है ।

दावते ईफ्तार मे जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज ,परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री समरेंद्र बहादुर सिंह !आशमोहम्मद अंसारी हाफिज ईस्तेयाक अंसारी ,मोहम्मद नसीम अंसारी मुन्नू ,आसिफ ईक्वाल ,शकील ,एवम सैकड़ो रोजेदारो ने शिरकत किया।