यूपीएससी में ऑल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त मलखाचक गांव निवासी यशस्वी राजवर्धन के घर बधाइयों का तांता


दैनिक खोज खबर/दिघवारा (सारण)। सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के मलखाचक गांव निवासी यशस्वी राज वर्धन ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके घर पहुंच कर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनायें दिया ज्ञात हो कि यशस्वी राज वर्धन प्रसिद्ध चिकित्सक रहे स्वर्गीय डॉ. आरपी सिंह के पौत्र तथा बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के निबंधक आईएएस अधिकारी रजनीश सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की। वहीं उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई की है।
यशस्वी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इसे पूरे सारण जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक प्रदुमन सिंह टोनू सिंह छोटू सिंह भाजपा नेता मोनू सिंह सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।