बरदहियां में बीजेपी ने की बैठक, सासंद के विकास कार्यों पर की चर्चा मढ़ौरा, सारण । विधानसभा के बरदहियां के हनुमान मन्दिर के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की । बैठक में सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा जिला में किये जा रहे विकास कार्य के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में विश्वव्यापी समस्या बन चूकी कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरुकता की आवस्यकता जतायी गयी । बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार मिश्र ने की। सांसद के विकास कार्य की चर्चा के क्रम मे सांसद नियंत्रण कक्ष द्वारा समस्याओं के समाधान मे भूमिकाओं पर विशेष फोकस किया गया। सारण जिले मे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सांसद द्वारा किये गये प्रयास को भी सराहा गया।बैठक में भाजपा नेता मनोज सिंह, बबलू मिश्रा, दिपक सिंह, राजन सिंह, शम्भु सिंह, श्यामनंदन सिंह विद्रोही, अनिल सिंह, ललन जायसवाल, संतोष महतों, अभाविप के रितेश रंजन, प्रीत कुमार, कृष्णा राय, प्रभुनाथ कुमार सहीत अन्य मौजूद थे।