
बनियापुर (सारण) प्रखंड के चार क्वारंटाइन सेंटर का सोमवार को सांसद ने निरीक्षण किया। जहां प्रवासियों के बीच मास्क, साबुन और सेंटेराइजर का वितरण किया। तथा प्रवासियों से कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए सबसे सहयोग करने की अपील भी की।
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह महामारी है। इससे सबके सहयोग से ही बचा जा सकता है। इसके लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा है। तथा सभी के बीच मास्क, साबुन तथा सेंटाइजर का विवरण किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी लोग सकुशल अपने घर को चले जाएंगे। जहां अधिकारियों को खाने में उचित प्रबंधन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की इसके अलावें भी अगर प्रवासियों को किसी चिज की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना उन्हें उपलब्ध कराइ जाए। उसका प्रबंधन सांसद खुद ही करेंगे। प्रखंड में बने क्वारंटाइन में कन्हौली उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, बालक तथा कस्तूरबा क्वारंटाइन का जायजा लिया। जिस मौके भाजपा के ब्रिजमोहन सिंह, शशिभूषण सिंह, ब्रजेश मिश्रा के अलावां जदयू राज्य परिषद सदस्य बीरेन्द्र कुमार ओझा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments