Θ बेतिया :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने राम लखन सिंह यादव के कॉलेज प्राचार्य डॉ आइ.शम्स का पुतला दहन किया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने राम लखन सिंह यादव कॉलेज में हो रहे छात्रों के शोषण के विरोध में प्राचार्य डॉ आइ.शम्स का पुतला दहन नगर सह मंत्री अभिषेक यादव के नेतृत्व में किया। नगर मंत्री राजन कुमार ,सहमंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को यह आदेश दिया कि जितने भी छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट संबंधित समस्या है,उन सभी छात्रों को रिजल्ट सुधरवाने के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बल्कि कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से रिजल्ट सुधरवाने का काम करेगा।
लेकिन विश्वविद्यालय के आदेश के बावजूद भी यहां के प्राचार्य छात्र- छात्राओं को रिजल्ट सुधरवाने के लिए यूनिवर्सिटी भेज रहे हैं। श्री अभिषेक यादव ने आगे कहा कि कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण छात्रों को बेवजह विश्वविद्यालय से महाविद्यालय और महाविद्यालय से विश्वविद्यालय दौड़ाने का काम किया जा रहा है जिससे इतनी भीषण ठंड में भी छात्रों शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।इस पर प्रचार्य कोई पहल नहीं कर रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद कुमार, आर्यन अग्निहोत्री ने कहा कि महाविद्यालय केवल दलालों के माध्यम से छात्रों का रिजल्ट सुधरवाने का काम कर रही है। जिसके चलते पेंडिंग रिजल्ट के सुधार में तेजी नहीं आ रहा है।छात्र नेता राहुल पांडेय, रवि पटेल व नितीश पटेल ने प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके उदासीन रवैया के वजह से हज़ारो छात्रों को कॉलेज का रोज चक्कर लगाना पड़ता है।आये दिन कॉलेज में छात्रों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।प्राचार्य के द्वारा कुलपति के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है।
मौके पर परिसद के संतोष कुमार, सुनील कुमार शर्मा, दीपक कुमार,मुकेश कुमार,आशीष कुमार,गोविंद कुमार, संजय कुमार, आकाश राय, धर्मेंद्र कुमारा, छोटन कुमार, नागेंद्र कुमार,संजय तिवारी, दीपक पाठक ,राघव राजा, मोहित सिंह, चंदन सिंह, कुंदन सिंह प्रदीप कुमार, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments