हाथी के उत्पात से मची भगदड़, सूझबूझ से स्थिति हुई नियंत्रित
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित महावीरी जुलूस के दौरान हाथी के बिदकने के बाद मेला में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जो जहां था वहीं से जान बचाकर भागने की फिराक में लग गया। इस दौरान कई लोगों की आंशिक रूप से चोटें भी आई। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं आम हैं। कुछ का कहना था कि मेले में आग से करतब दिखाने के दौरान हाथी के पूंछ में आग की लपटें स्पर्श कर गईं जिससे हाथी उग्र हो गया, जबकि कुछ का कहना था कि शरारती तत्वों ने पटाखा फोड़ दिया। हाथी ने मेला में जब उत्पात मचाया तो महावत उसके पीठ पर सवार था। इस दौरान महावत के साथ हाथी पर कुछ और लोग भी बैठे थे, जो अपनी जान बचाने की फिराक में लगे थे। इधर लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को एक दिशा की ओर जाने का निर्देश देते हुए भगदड़ वाले क्षेत्र में जाने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम :
सत्येंद्र मांझी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर जैसे ही सत्येंद्र का शनिवार की अल सुबह घर पहुंचा परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे 73 को सब्जी मंडी के पास जाम कर दिया। जाम की सूचना पर स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह एवं थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा-बुझा कर शांत कराया। करीब आधे घंटे के बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ। उसके बाद सत्येंद्र का शव को थाना लाया गया जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।




Recent Comments