
शारीरिक शिक्षा शिक्षक की असामयिक मृत्यु पर शिक्षक संघ ने कोरोना सहायता राशि देने की मांग उठाई
छपरा।हड़ताल के कोरोना जंग में हार्ट की शिकायत आने पर ऑपरेशन कराने दिल्ली पहुँचे शारीरिक शिक्षा शिक्षक की मौत की खबर से शिक्षक समुदाय शोकाकुल हो । मूलतः भागलपुर के सबौर प्रखण्ड निवासी श्रीकांत कुमार ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत के शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में वर्ष 2014 में योगदान किए ।
हड़ताल एवं लॉक डाउन से परेशान शहीद होने वाले दर्जनों शिक्षकों की सूची में शामिल सारण में पदस्थापित श्रीकांत के मौत की खबर जैसे ही दिल्ली से पहुची छपरा के अलावे गृह जिला भागलपुर के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई । सारण जिला शारीरिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन शोक संवेदना बैठक कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से मृत शारीरिक शिक्षक को कोरोना योद्धा घोषित करते हुए 50 लाख रुपया देने की मांग की । जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शारीरिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो में सकलदीप सिंह, अमित सौरव, यशपाल कुमार सिंह, पंकज कश्यप, पंकज कुमार चौहान ,राकेश कुमार सिंह, राजेश शुभांगी, राजेश सिंह सूरज कुमार , बाल्मीकि कुमार भारतेंदु कुमार किशोर कुणाल, प्रभातेश कुमार , राजेश प्रजापति, मृत्युंजय कुमार सिंह मणिकांत त्रिपाठी, गौरी शंकर सहित अन्य थे। उक्त जानकारी संघ के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी




Recent Comments