
सारण : 5 सितंबर को पटना में निर्धारित समय व स्थल पर ही होगा वेदना प्रदर्शन कार्यक्रम : समरेंद्र बहादुर सिंह
– एकमा इकाई के भी शिक्षक नेताओं ने संशय को लेकर स्थिति स्पष्ट किया,
– सोशल मीडिया पर कार्यक्रम स्थगित करने की भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील,
✍️के. के. सिंह सेंगर/छपरा/एकमा (सारण) : जिले के परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह सहित एकमा प्रखंड इकाई के शिक्षक नेताओं ने अपने शिक्षक साथियों को 5 सितंबर को संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग पटना में होने वाले वेदना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर उत्पन्न हुई संशय की स्थिति को अपना विजुअल बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है.
पटना के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम को प्रशासन द्वारा सील किए जाने किए जाने की सूचना के बाद शिक्षकों के वेदना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा वाले शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा की ओर से दिए गए बयान के बाद अपना रुख स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि शिक्षक दिवस के दिन अपने निर्धारित समय से शिक्षकों का वेदना प्रदर्शन किसी भी हालत में आयोजित होगा.
इस संबंध में बंटी तिवारी, पवन कुमार, उपेंद्र यादव, जितेंद्र राम, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुमन प्रसाद कुशवाहा, सुजीत सिंह आदि एकमा इकाई के शिक्षक नेताओं ने भी बयान जारी कर शिक्षक साथियों को इसके लिए सोशल मीडिया या अन्य स्थानों पर शेयर किए जा रहे अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि आप लोग भ्रमित न हो पटना चलें निर्धारित समय से पटना का प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित होगा.




Recent Comments