बगहा में आयोजित जदयू का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक : विधायक

बगहा में आयोजित जदयू का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक : विधायक
महनार (वैशाली) 08 फरवरी- बगहा में 9 फरवरी को आयोजित जदयू की प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए महनार के पहाड़पुर प्राथमिक विधालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 9 फरवरी को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन इतिहास रचेगा उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता के साथ बेतिया जाने व आने के लिए वाहन, खाना आदि की तैयारी का जायजा लिया और साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ से कमर कसकर तैयार रहने और सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता ‘भोला’ ने किया।बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम राय, गुड्डू सिंह, मनोज पटेल, इंद्रजीत राय, रामलगन सहनी, हरेंद्र पासवान, रामअवतार शर्मा, रामपुकार पासवान, अनिल पासवान, चंद्रशेखर सिंह, अरविंद रजक, पप्पू चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, रामलगन सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।