
इसुआपुर; भीम आर्मी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर रावण के आह्वान पर केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गये कानूनों के खिलाफ इसुआपुर में बन्दी का असर दिखा ।यहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता नागेंद्र राम बिपल्लवी की अध्यक्षता में इसुआपुर बाजार में छपरा मोहम्मद पुर मुख्यमार्ग को जाम कर यातायात बाधित कर दिया ।सड़क के उतरी तथा दक्षिणी तरफ बाहनों का तांता लग गया ।कार्यकर्ता एनआरसी, एनपीआर तथा सिएए के बिरुद्ध नारे लगाते रहे .वही केन्द्रीय सरकार विरोधी नारे भी लगे ।प्रदर्शनकारियों में बीरेंद्र यादव,राजेन्द्र रौशन, संदीप पुजारी,राकेश रौशन, संदीप कुमार राम,परमेश्वर राम,बीरेंद्र राम,बिश्वास राम,लालदेव राम ,बिनय कुमार शर्मा, परसुरा महतो,राजेन्द्र दास, संतोष गौतम आदि मुख्य थे ।




Recent Comments