नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के डुमरी व छोटा तकियाँ गाँव से खैरा पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले में फरार चल रहे दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त व्यक्ति डुमरी गाँव निवासी सत्यनरायन साह तथा छोटा तकियाँ गाँव निवासी अनिल महतो बताया जाता है। वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की दोनों व्यक्ति फरार चल रहे थे जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।