कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में शामिल होना जदयू पार्टी की परम्परा है:शिक्षा मंत्री
तरैया(सारण):02.09.2018।
कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में शामिल होना जदयू पार्टी की परम्परा है।उक्त बातें शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने तरैया के रामपुर महेश गाँव मे पूर्व जदयू जिलाउपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा के आवास में उनके परिजनों से मिलने के क्रम में कही।ज्ञातव्य हो कि जदयू जिलाउपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा का निधन हो गया है।उनके निधन के बाद मार्च में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी परिजनों से मिलने आये थे।शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिवार की हालत क्या है।इसकी जानकारी लेने वे रामपुर महेश गाँव पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष के घर पहुँचकर उनके 06 वर्षीय पुत्र और पत्नी राखी कुशवाहा से मिलकर परिवार का कुशलक्षेम जाना।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लास गरीब बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शुरू किया जा रहा है।विद्यालय के बाहर रहने वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अधिक संख्या में पढ़ रहे है।शिक्षकों के समान कार्य समान वेतन के मामले में पूछने पर कहा कि मामला अभी सुप्रीमकोर्ट में चल रहा है।कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य होगा।उक्त मौके पर नंदकिशोर कुशवाहा,विधायक रामसेवक सिंह,जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,रखी कुशवाहा,ब्रजकिशोर राणा, शेखर सिंह,चंद्रप्रकाश,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मो.मनौवर,वीरेंद्र सिंह,डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह,अतुल कुमार,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु व अन्य मौजूद थे।