विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:-
कुख्यात अपराधी पुट्टू मिश्रा और फैयाज़ शाह ने किया सरेंडर, बगहा कोर्ट में एसीजेएम 3RD अविनाश कुमार के न्यायालय में सरेंडर,
चर्चित कांग्रेसी नेता फखरुद्दीन हत्याकांड के हैं दोनों मुख्य आरोपी, 19 जुलाई को दिन दहाड़े गोली मार कर की गई थी नेता फखरुद्दीन की हत्या, रामनगर थाना कांड संख्या 160/19 में हैं फ़ैयाज और पुट्टू मुख्य आरोपी, कुख्यात पुट्टू मिश्रा पर दर्ज़ है हत्या, अपहरण और लूट समेत रंगदारी के संगीन मामले, रामनगर प्रखंड के सोहसा छौघरिया का है मामला ।