दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर शिक्षिका को प्रताड़ित कर घर से निकाला

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारन) :

दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालो ने अपनी शिक्षिका बहु को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है।इस सम्बंध में प्राथमिक विद्यालय रामपुर महेश की पंचायत शिक्षिका सबिता कुमारी ने अपने पति,सास और देवर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें सरेया वसंत गाँव निवासी पति विनोद राम,सास सुनैना कुँवर और देवर पंकज कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का कहना है कि हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी 15 मई 2017 को पंकज राम के साथ मँझोपुर गाँव मे सम्पन्न हुई थी।शादी के एक माह बाद से ही पति,सास और देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।बोले कि अपने पिता से दो लाख रुपया और हिरोहोण्डा बाइक मांग कर लाओ। तब मेरे पिताजी आकर बोले कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नही है।बेटी को पढ़ा लिखा कर शिक्षिका बना दिया हूँ।उनकी डिमांड पूरी नही होने पर सभी लोग मुझे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे।स्कूल जाने से भी रोकने लगे।फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच किया जा रहा है।