मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव में चोरों ने एक बन्द घर को निशाना बनाकर छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर उसमें रखे मोटर सोलर व बैट्री इन्वर्टर तथा तीन पंखा आदि चुरा लिया। साथ ही घर में बन्द बाइक का टायर भी चोर खोल ले गए। घर में हुई चोरी की जानकारी गृहस्वामी अवध बिहारी प्रसाद को तब हुई जब एक माह बाद वे दार्जिलिंग से सोमवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दे दी है।