मांझी। मांझी प्रखंड के सरयु पार चौक पर गांव के लोगों ने पूर्व मुखिया व मुखिया प्रत्याशी पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह को सिक्को से तौला। इसी क्रम में जमनपुरा के ग्रामीणों ने उक्त मुखिया प्रत्यासी को लड्डू से तौला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता झूठे वादे करने वाले तथा बड़े बड़े पूंजीपतियों के खोखले दावों से ऊब चुकी हैं। मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक व दलित समुदाय के लोग मौजूद थे। मालूम हो कि उक्त पंचायत के निवर्तमान मुखिया उपेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह तथा तारा देवी सहित कुल 16 प्रत्यासी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तथा जीत के दावे कर रहे हैं।