
रामपुरअटौली के खेल मैदान में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फाईनल मैच का कराया शुभारम्भ
मैन ऑफ द मैच व मैन आफ द सिरिज विजेता टीम बनकट्टी के पप्पू को मिला
शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये खेल जरुरी है- संगम बाबा
इसुआपुर (सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के रामपुरअटौली के खेल मैदान में माँ क्रिकेट क्लब अटौली-हंकारपुर द्वारा आयोजित टी-20 किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बनकट्टी बनाम रामपुरअटौली के बीच खेला गया । जिसका उदघाट्न इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । वहीं संगम बाबा ने खिलाड़ीयों व खेलप्रेमियों को सम्बोधित करते हुये कहा की शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये व्यायाम के साथ-साथ खेल भी जरुरी है । टुर्नामेन्ट के फाइनल मैच में रामपुरअटौली ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । वहीं बनकट्टी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाये । जवाब में रामपुरअटौली की टीम पुरे विकेट खोकर 10 ओवरों में 71 रन बनाकर सिमट गई और बनकट्टी की टीम 89 रनों से मैच को जीतकर कप अपने नाम कर लिया । मैन ऑफ द मैच व मैन आफ द सिरिज विजेता टीम बनकट्टी के पप्पू को मिला । मौके पर संजीव चतुर्वेदी, विकास बाबा आयोजक सुरज शर्मा, मंदीप पाण्डेय, पवन पाण्डेय, तारकेश्वर यादव, मनीष पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, अखिलेश शर्मा थे और एम्पायर तारकेश्वर कुमार व पवन कुमार व कमेन्टेटर नवीन पाण्डेय समेत सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।




Recent Comments