विभूतिपुर थाना परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

रिपोर्ट:केशव बाबू

विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना परिसर में आगामी 15 अगस्त को लेकर थाना मैनेजर प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें थाने के चौकरीदारो और जवानो ने मिलकर थाना परिसर में साफ सफाई की और लोगो को स्‍वच्‍छता का संदेश दिया।वही मौके पर थाना प्रभारी केसी भारती ने कहा कि साफ सफाई से मानसिक शांति मिलती है।और सफाई के माहौल में काम करने का भी बेहतर माहौल बनता है।उन्‍होने पुलिस जवानो और लोगो को सफाई के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने से आधे से अधिक बीमारी से स्‍वत: निजात मिल जाएगा।मौके पर कुणाल मिश्रा,अजय कुमार,हरेराम राय,बललींदर पासवान आदि उपस्थित थे।