परवेज अख्तर/सीवान:रघुनाथपुर. शुक्रवार को रघुनाथपुर में शैलेंद्र पांडे के आवास पर होलिमिलं समारोह आयोजित किया गया. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. समारोह में उपस्थित अजित उपाध्याय ने होली को प्रेम व भाईचारे का त्यौहार बताया. समारोह में रंजीत उपाध्याय, सुशील पांडे, मनोज मिश्र, संजीव यादव, प्रिंस श्रीवास्तव व जयराम चौधरी आदि मौजूद रहे.
——————
नोट में रंग लगा तो बढ़ेगी आपकी परेशानी
परवेज अख्तर/सीवान:
मैरवा. नोट में रंग लगा मिला समझ लीजिए आपकी परेशानी बढ़ जाएगी. रंग लगा नोट बैंक लेने से अब मना कर रहा है. पहले कटा-फटा या रंग लगा नोट स्थानीय बैंक ले लेते थे, परंतु आरबीआइ की क्लिन नोट पॉलिसी के बाद बैंक कर्मी ऐसे नोटों को लेने से डर रहे हैं. यदि वे ऐसे नोट अगर ले लेंगे तो उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है. ऐसे समय में जब होली आ रहा है तो नोटो में रंग लगना स्वाभाविक हो जाता है. इसलिए लोग को सचेत हो जाना चाहिए. होली के रंग नोटों में न लगे इसका ख्याल रखते हैं तो नुकसान से बच सकते हैं. अन्यथा मान लिया जाए कि 50 के नोट में रंग लग गया तो 50 रुपये खर्च करके जिला के चेस्ट ब्रांच में जाना पड़ेगा. बैंक के इस कड़े नियम के कारण होली से पहले लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. फिर भी होली के बाद कितने लोगों के साथ यह परेशानियां बढ़ेगी समझा जा सकता है.
——————
होली को लेकर चैनपुर ओपी पुलिस ने 105 लोगों पर निरोधात्मक कार्यवाई की

परवेज अख्तर/सीवान:
सिसवन. होली त्योहार में विधि व्यवस्था बनाये रखने को चैनपुर ओपी पुलिस ने 105 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की है. चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 105 लोगों पर 107 की कार्यवाई के लिए एसडीओ को भेजा गया है.