
इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के जयथर पंचायत के जयथर गांव मे सोमवार को 9 बजे सुबह आग लगने से फुसनुमा चार घर जलकर राख हो गये ।ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया ।तब तक चारो घर जल कर राख हो गये ।वहीं घर का सारा सामान,घर मे रखे कागजात जल कर राख हो गया।पीड़ित मीरा देवी पति राजकिशोर राम,प्रभावती देवी पति जयकिशोर राम,पुष्पा देवी पति कालीचरण राम,हेवान्ति देवी पति तेरस राम ने बताया कि सुबह खाना बनाकर वे लोग अन्य कार्य मे लग गये तभी घर में आग लग गई ।जबतक कुछ समझते तबतक आग ने चारों परिवार के घरोँ को लपेटे में ले लिया ।देखते देखते चारो घर जल कर राख हो गया ।खबर पाकर अंचल निरीक्षक घटना स्थल पहुचे ।लेकिन पीड़ितों का बिना मदद किये लौट गये । पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय ने पीड़ितों के भोजन का प्रबंध किया वही प्रति परिवार पन्द्रह पंद्रह किलो चावल दिया.मौके पर पंकज सिंह, डॉ पीके परमार ,शिव जी राय, मंटु ओझा,बंटी सिंह, मोहन ओझा,सूरज ओझा सहित दर्जनों लोग पहुंचे थे तथा पीड़ित को सांत्वना दे रहे थे ।




Recent Comments