
फुटबॉल प्रतियोगिता में अमनौर की टीम ने पानापुर को एकतरफा मुकाबले 8-1 से हराया
👉सारण जिला विद्यालीय फुटबॉल प्रतियोगिता सीरीज के तहत मढ़ौरा हाई स्कूल के मैदान में हुआ प्रतियोगिता
मढ़ौरा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को फुटबॉल के विकास एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु सारण जिला विद्यालीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का आयोजन के तहत गुरुवार को मढौरा जोन का पहला मैंच पानापुर प्रखंड और अमनौर प्रखंड के बीच उच्च विद्यालय मढौरा के मैदान पर खेला गया ।जिसमें अमनौर प्रखंड का टीम 8-1 से विजेता बनी। मैंच में रेफरी के भूमिका में प्रभाकर कुमार रहे ।मैंच का आयोजन मढौरा जोन के खेल समन्वयक व मढौरा बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया था ।प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रोफेसर जगनारायण सिंह थे।वहीं उच्च विद्यालय मढौरा के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र तिवारी,लेखापाल अखिलेश्वर सिंह, शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार दुबे, राजेश प्रजापति, अभय सिंह, गजेन्द्र शर्मा, बीआरपी पानापुर कवीन्द्र रेणु, विनोद कुमार प्रभाकर, अमनौर के शिक्षक अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार,राजू कुमार उच्च विद्यालय अपहर के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया ।




Recent Comments