फाइंनेंन्स कम्पनी के कर्मचारियों से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर 73 हजार 728 रुपये लूटे

मांझी (सारण) : साप्ताहिक किश्त की राशि का कलेक्शन कर वापस लौट रहे सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्किंग फाइंनेंन्स कम्पनी के कर्मचारियों से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर 73 हजार 728 रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार की देर शाम कटोखर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त फाइनेंस कंपनी जिसका ब्रान्च एकमा है पैसे का वसूली कर ब्रांच मैनेजर राजेन्द्र कुमार निराला अपने दो अन्य कर्मचारियों क्रमशः यशवंत कुमार एवं आनन्द कुमार के साथ दो बाइक से तीनों आदमी वापस लौट रहे थे तभी कटोखर गांव के समीप दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर इन लोगो के बाइक का चाभी निकाल लिया और बैग छिनने लगे इसका विरोध करने पर अपराध कर्मियों ने चाकू से हमला बोल दिया जिससे ब्राँच मैनेजर श्री निराला घायल हो गए। और अपराध कर्मी बैग लेकर चलते बने। बैग में शुक्रवार की वसूली की 73 हजार 728 रुपया रखा गया था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस मामले में शक के आधार पर पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।