
मांझी(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के गोबरही पंचायत के एकडेंगवा गांव स्थित माँ काली माता मंदिर के परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ पंडित अनिल दुबे, राम सुन्दर दास, राम प्रिय दास के साथ अन्य विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण व पूजा पाठ के साथ हवन से हुआ। जहाँ सैकड़ों भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा गाते हुए नजर आए। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया है। इसके समापन पर रामायण का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम का आयोजन मुन्ना प्रसाद, विनोद प्रसाद, निर्मल प्रसाद, बृज किशोर सिंह, विजय सिंह, प्रेम पंडित, शारदा प्रसाद सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग है।




Recent Comments