परवेज अख्तर /सीवान
गुठनी (सिवान) : प्रखंड के सोनहुला पंचायत के बिहारी बुजुर्ग वार्ड संख्या 13 आंगनबाड़ी सेविका की पद पर चयनित सेविका रीना यादव चयनमुक्त कर दिया गया। उन पर फर्जी प्रमाण पत्र पर चयन होने का आरोप था। इस मामले में सोनहुआ पंचायत की बिहारी बुजुर्ग निवासी कुमारी प्रिया यादव ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के यहां आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर न्यायालय द्वारा सुनवाई करने बाद रीना यादव का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।




Recent Comments