फर्जी प्रमाण पत्र पर काउंसेलिंग कराने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
दैनिक खोज खबर, छपरा
तकनीकी सहायक और लेखापाल सह आईटी सहायक की बहाली के लिए आयोजित काउंसेलिंग में जाली प्रमाण पत्र लेकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा. उनके खिलाफ ना केवल प्राथमिकी करायी जायेगी, बल्कि उन्हें तत्काल गिरफ्तार भी किया जा सकता है. वहीं भविष्य में वे कोई सरकारी सेवा में नहीं आ सकें. इसकी भी कार्रवाई की जायेगी.

उक्त जानकारी डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने डीडीसी के हवाले से देते हुए बताया कि काउंसेलिंग 17 व 20 नवंबर को डीआरडीए के सभागार में आयोजित किया जायेगा. 17 को तकनीकी सहायक और 20 को लेखापाल सह आईटी सहायक की काउंसेलिंग की जाएगी. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक, अवासीय और जाति प्रमाण पत्र की मूल और छाया प्रति के साथ बुलाया गया है.




Recent Comments